रानीवाड़ा: रानीवाडा में चोर गिरोह सक्रिय चोरों ने हनुमान मंदिर पर किया हाथसाफ़
रानीवाडा शहर के सांचोर रोड पर स्थित हनुमान मन्दिर पर चोरी की वारदात को चोरो को अंजाम दिया है। चोरो ने मन्दिर के दानपात्र पर हाथसाफ कर दिया। सुचना पर रानीवाडा पुलिस मौके पर पहुची एंव मामले की जांच मे जुट गई। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की सहायता से अज्ञात चोरो की तलाश मे जुट गई है।