रानीवाड़ा: रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस मुख्यालय जयपुर के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला एसपी सागर राणा के निर्देशन में रानीवाड़ा थानाधिकारी मोहनलाल गर्ग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए,विभिन्न अपराधों में वांछित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 1 स्थाई वारंटी,1धारा 299 सीआरपीसी में, 4 गिरफ्तारी वारंटी एवं 4 151 में गिरफ्तार किया गया है।