चतरा: लूटपाट कर भागने वाले तीन चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चतरा एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
Chatra, Chatra | Aug 7, 2025 चतरा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी कर लमटा गांव समीप से लूटपाट कर भागने वाले तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार लुटेरो में चतरा सदर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी स्वर्गीय सुरेश तिवारी का पुत्र जय कुमार तिवारी,जुगेश पांडेय का पुत्र अमित कुमार तथा मनीष पांडेय का पुत्र रंजन कुमार शामिल है।