रूपनगर: किशनगढ़ के होटल में जुआ खेलते 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, ₹68 हजार से अधिक बरामद
किशनगढ़ शहर में संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अजमेर रोड स्थित होटल मनीष में दबिश देकर जुआ खेलते छह लोगों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई सहायक पुलिस अधीक्षक अजेयसिंह राठौड़ के निर्देशन में मदनगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर की। मौके पर आरोपी छक्के-दाने के जरिए जुआ खेल रहे थे।