हरिद्वार में मिलावटी और खराब खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में टीम ने पनीर निर्माण इकाइयों, डेयरी, होटल और खाद्य तेल गोदामों का सघन निरीक्षण किया।
कार्रवाई के दौरान छह खाद्य पदार्थों के विधिक नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। खाद्य तेल गोदाम से सरसों तेल और वनस्पति के नमूने लिए गए, जबकि करीब 50 किलो खराब बेसन मौके पर नष्ट कराया गया।
पिरान कलियर की पनीर सप्लाई यूनिट और रुड़की की डेयरी से भी पनीर के नमूने लिए गए। वहीं श्रवणनाथ नगर के एक होटल में बिना पंजीकरण किचन संचालित मिलने पर चालानी कार्रवाई की गई।
इसके साथ ही नियमों की अनदेखी करने वाले पांच खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किए गए। खाद्य विभाग ने साफ कर दिया है कि उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
#हरिद्वार #Haridwar #खाद्यसुरक्षा #FoodSafety #मिलावटखोरोंपरकार्रवाई #मिलावटीखाना #मिलावटीखाद्यपदार्थ #खाद्यविभाग #FoodDepartment #हरिद्वारन्यूज #HaridwarNews #उत्तराखंड #UttarakhandNews #पनीर #मिलावटीपनीर #सरसोंतेल #खाद्यतेल #बेसन #खराबखाद्यपदार्थ #हेल्थअलर्ट #स्वास्थ्यसुरक्षा #FoodAdulteration #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #ViralNews #उत्तराखंडन्यूज #जनताकीसुरक्षा
Hardwar, Haridwar | Sep 12, 2026