गड़हनी: गड़हनी नगर पंचायत कार्यालय में कल 18 अगस्त को लगेगा सहयोग शिविर
कल 18 अगस्त को गड़हनी नगर पंचायत में सहयोग शिविर लगेगा। सहयोग शिविर का आयोजन बिहार सरकार के आदेश पर प्रशासन के द्वारा लगाया जाएगा। इस शिविर के भूमि विवाद, राशन कार्ड, पेंशन,आवास योजना सहित कई सरकारी योजनाओं का शिविर के त्वरित कार्रवाई किया जाएगा। इसकी जानकारी मुख्य पार्षद प्रतिनिधि तस्लीम आरिफ़ उर्फ गुड्डू ने दिया।