*खनियांधाना में प्रशासन का महा-एक्शन: अग्नि सुरक्षा में फेल 5 कोचिंग सेंटर सील,शिक्षा की प्राइवेट दुकान चला रहे सरकारी शिक्षकों में मचा हड़कंप*
शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा के सख्त निर्देशों के बाद
आज बुधवार दोपहर लगभग 3:00 बजे खनियांधाना में असुरक्षित रूप से चल रहे कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन का बड़ा डंडा चला है। खनियांधाना तहसीलदार निशिकांत जैन ने प्रशासनिक अमले के साथ विभिन्न कोचिंग सेंटरों पर अचानक छापेमारी की। इस दौरान शासन की गाइडलाइंस का घोर उल्लंघन पाए जाने पर प्रशासन ने तत्काल 5 कोचिंग सेंटरों को सील करने की बड़ी कार्रवाई की है।
प्रशासनिक छापे के दौरान नगर में एक और बड़ा खुलासा हुआ कि कई कोचिंग सेंटरों में शासकीय शिक्षक भी मोटी कमाई के चक्कर में धड़ल्ले से प्राइवेट कोचिंग पढ़ाते मिले हैं। अभी बीते रोज ही सांदीपनि विद्यालय में पदस्थ एक शासकीय शिक्षक का कोचिंग पढ़ाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जो आज कार्रवाई की भनक लगते ही सेंटर पर ताला डालकर फरार हो गए। इस खुलासे के बाद अब सबसे बड़ा प्रश्न चिन्ह शिक्षा विभाग पर खड़ा हो गया है कि वह इन शासकीय शिक्षकों पर क्या कार्रवाई करता है।
वाइट - निशिकांत जैन तहसीलदार खनियांधाना