मौजमाबाद: हरमाड़ा थाना इलाके की राजावास में बीती रात सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात और नगदी चुराई
हरमाड़ा थाना क्षेत्र के राजावास में एक सूने मकान में लाखों रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। दरअसल मकान मालिक दिनेश कुमावत अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे,तभी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर के पीछे से प्रवेश किया और मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। उन्होंने अलमारी खंगाल डाली और उसमें रखी लगभग लाखों रुपए के जेवरात ले गए।