जबलपुर: महाकौशल कॉलेज में रोजगार मेले युवा संगम का आयोजन, युवाओं को मिलेगा करियर संवारने का अवसर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में युवाओं के बेहतर भविष्य व रोजगार को ध्यान में रखते हुए रोजगार मेले के माध्यम से 'युवा संगम' का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जबलपुर के महाकौशल कॉलेज में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन हुआ, जहां युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की पहल की गई।