मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत टुंगरी कॉलोनी में शनिवार सुबह एक 38 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान जितेंद्र शुक्ला के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार, जितेंद्र शुक्ला रात तक सामान्य स्थिति में था।