अल्बर्ट एक्का (जारी): जारी में सड़क सुरक्षा अभियान: पेड़ों और बैरिकेडिंग पर लगाए गए रेडियम स्ट्रिप
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और रात्रि के समय वाहन चालकों की सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से जारी थाना प्रभारी शनि कुमार के नेतृत्व में रविवार को विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत थाना क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के किनारे स्थित पेड़ों और बैरिकेडिंग पर रेडियम स्ट्रिप लगाए गए, ताकि अंधेरे में वाहन चालकों को मार्ग स्पष्ट दिखाई दे।