बलिया: चितबड़ागांव थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में वांछित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Ballia, Ballia | Jul 9, 2026 चितबड़ागांव थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन चितबड़ागांव के प्लेटफॉर्म नंबर-3 के पास से तेज प्रकाश गुप्ता और शिवम गुप्ता उर्फ पटवा को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ थाना चितबड़ागांव में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।