लखीमपुर: लगातार बारिश के कारण कई मोहल्लों में जलभराव, राहगीरों को बढ़ी परेशानी
सदर तहसील क्षेत्र के कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई है। अस्पताल रोड, थरवनगंज, नई बस्ती और गंगोत्री नगर समेत कई इलाकों में बारिश का पानी सड़कों पर जमा होने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।