रामगंजमण्डी: खैराबाद मेला मैदान से युवक को अवैध देशी शराब के 48 पव्वों के साथ किया गया गिरफ्तार
रामगंजमंडी थाना पुलिस ने खैराबाद स्थित सार्वजनिक मेला मैदान से अवैध देशी शराब के 48 पव्वों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बुधवार शाम करीब 6:30 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी निखिल रामगंजमंडी का निवासी है। आरोपी के पास शराब रखने का कोई अनुज्ञापत्र नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी को धारा 19/54 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया।