कानपुर: कांस्टेबल सुसाइड प्रकरण में नया मोड़, मृतक के भाई ने भाभी पर लगाया गंभीर आरोप, पुलिस को दिया सुसाइड नोट
कल्याणपुर थानाक्षेत्र में 112 डायल में तैनात पुलिसकर्मी के बीते 2 दिसंबर के सुसाइड प्रकरण के बाद नया मोड़ सामने आया है,जहां पहले मृतक की पत्नी ने अपने पति को कर्ज में डूबे रहने की बात कही थी वहीं अब मृतक के बड़े भाई का गुरुवार 9 बजे बयान सामने आ रहा है उनका कहना है कि मृतक अपने पत्नी से काफी परेशान चल रहा था। मृतक के भाई ने सुसाइड नोट भी पुलिस को दिया है।