गायघाट: कमरथू के वार्ड संख्या 2 में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई, पति-पत्नी घायल
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के कमरथू पंचायत के वार्ड संख्या 2 में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस मामले को लेकर प्रथम पक्ष बगेड़ी दास के द्वारा शनिवार शाम चार बजे में थाने में शिक़ायत किया गया है। उसने पुलिस को बताया कि भुट्टा दास से रास्ते की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।