मशरक: चैनपुर में दो बाइकों की टक्कर में 5 घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती
Mashrakh, Saran | Jul 17, 2026 मशरक के चैनपुर में दो बाइकों की टक्कर में 5 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों में एक तरफ से छपरा के मुसहरी गांव निवासी स्व मुकुर्धवज साह का 47 वर्षीय पुत्र मेघनाथ साह, मेघनाथ साह की 45 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी और दूसरे तरफ से इसुआपुर के डोईला ग