अलवर: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत खुशखेड़ा के होंडा चौक की घटना
Alwar, Alwar | Sep 14, 2024 अलवर खैरथल तिजारा जिले के खुशखेड़ा थाना क्षेत्र के होंडा चौक पर शुक्रवार शाम को एक बाइक सवारी युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसे पहले भिवाड़ी अस्पताल ले गए। जहां से उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक गौरव शर्मा कंपनी में काम करने के साथ-साथ पढ़ाई भी कर रहा था। शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया गया है।