अलवर: कोतवाली पुलिस ने ₹99 लाख के गबन के मामले में महिला सहित एक जने को किया गिरफ्तार, एसबीआई बैंक में किया था गबन
Alwar, Alwar | Sep 14, 2024 अलवर शहर कोतवाली पुलिस ने 99 लाख रूपयों के गबन के मामले मे एक महिला सहित उसके पति को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि महल चौक स्थित एसबीआई बैंक के मैनेजर अंशुमान ने 6 सितंबर 2022 को प्रकरण दर्ज कराया था। जिसमें आरोपी महिला निक्की सेठी और उसके पति योगेश कुमार निवासी दीवान जी का बाग स्कीम 10 को गिरफ्तार किया है। अभी इनसे पूछताछ जारी है।