जुब्बल: उबादेश में पेयजल योजना और नई सड़क का लोकार्पण, जुब्बल-कोटखाई के 23 पंचायतों को मिलेगा फायदा
Jubbal, Shimla | Nov 14, 2026 शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने उबादेश क्षेत्र में 1.21 करोड़ की पेयजल योजना और 87.34 लाख की लखवी-शमुखर संपर्क सड़क का लोकार्पण किया। इससे खोला कुइनल व नगाण गांवों सहित जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र की 23 पंचायतों को लाभ मिलेगा। सड़क निर्माण से ठियोग और कोटखाई के लोगों की यात्रा आसान होगी। क्षेत्र में 850 करोड़ से अधिक की जल और सड़क परियोजनाएं जारी हैं।