बिचौली हप्सी: इंदौर में ट्रैफिक पुलिस का हेलमेट अभियान जारी, 1351 चालान और 29 पुलिसकर्मी भी कार्रवाई की जद में
विशेष बात यह रही कि इस कार्रवाई में आम नागरिकों के साथ-साथ पुलिस विभाग के 29 कर्मियों पर भी चालानी कार्रवाई की गई। इन पुलिसकर्मियों को भी बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। ट्रैफिक डीसीपी और संबंधित अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियम सभी के लिए समान हैं, चाहे वे आम नागरिक हों या पुलिसकर्मी। इसीलिए, हेलमेट न पहनने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।