बैराड़: बैराड़ में 10 लोगों को काटने वाले आवारा कुत्तों पर अभियान, एक दर्जन से ज़्यादा पकड़े गए
बैराड़ में सोमवार को आवारा कुत्तों के हमले में करीब 10 लोगों के घायल होने की घटना के बाद मंगलवार को नगर परिषद और नगरपालिका प्रशासन सक्रिय हुआ लोगों की सुरक्षा को देखते हुए आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत शिवपुरी नगर पालिका से दो स्क्वॉड टीमें बैराड़ भेजी गईं, जिन्होंने शाम 4 बजे तक कस्बे में एक दर्जन से अधिक कुत्तों को पकड़ा।