डौण्डीलोहारा: सुरेगांव पुलिस ने अवैध शराब पर शिकंजा कसते हुए 30 पाव देसी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
सुरेगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 30 पाव देसी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान उमेश विश्वकर्मा (32 वर्ष), पिता हेमंत विश्वकर्मा, निवासी ग्राम कसही कला, थाना सुरेगांव, जिला बालोद के रूप में हुई है।