पंचदेवरी: सीधवनिया बाजार के पास वाहन जांच में पुलिस ने 33 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा
गोपालगंज जिले के कटेया थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सीधवनिया बाजार के पास वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक बाइक से 33 लीटर देशी शराब बरामद की गई। मौके से यूपी के कुशीनगर जिले के नंदकिशोर सिंह को गिरफ्तार कर लिया