पटना ग्रामीण: पटना में मंत्री प्रेम कुमार ने सहकारी बैंकों के विशेष अभियान की जानकारी दी
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संवाद कक्ष में बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने मंगलवार शाम 5:32 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर मंत्री प्रेम कुमार ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के मौके पर राज्य में सहकारी बैंकों के द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के बारे में जानकारी दी।