जांजगीर: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का हुआ सम्मान
जांजगीर-चांपा। कर्तव्य निर्वहन के दौरान देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिस जवानों की स्मृति में पुलिस लाइन खोखरा-भांठा, जांजगीर में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने शहीदों को सलामी देकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के शहीद पुलिसकर्मियों के परिजन।