बीना: ग्राम मुड़िया देहरा में कुएं में गिरने से 30 वर्षीय गर्भवती महिला की हुई मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Bina, Sagar | Sep 23, 2024 30 वर्षीय दीपा पति तुलसीराम अहिरवार निवासी ग्राम मुड़िया देहरा जो रविवार को सोच के लिए गई थी, जो वापस नहीं लौटी।करीब 1 घंटे तलाश करने के बाद परिजनों को खेत में स्थित बिना मुड़ेर के कुएं में शव तैरता हुआ मिला,सूचना मिलते ही मौके पर भानगढ़ थाने से जवान पहुंच गए। कुएं से शव को निकालने के बाद पुलिस ने आज शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।