बीना: बड़ी बजरिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय हुई घायल, गौ सेवा समिति के सदस्यों ने किया उपचार
Bina, Sagar | Sep 22, 2024 बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी बजरिया में अज्ञात वाहन ने गाय को टक्कर मार दी और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वही मौके पर मौजूद लोगों ने घायल अवस्था में गाय को देख मामले की सूचना गौ सेवा समिति को दी, सूचना मिलती ही मौके पर गौ सेवा समिति सदस्य पहुंच गए और मौके पर ही घायल गाय का उपचार किया गया जिसके बाद घायल गाय को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।