बीना: स्टेशन रोड से दौड़ रही मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली, असुरक्षित तरीके से बैठे मजदूरों के साथ हो सकता है बड़ा हादसा
Bina, Sagar | Sep 22, 2024 बीना में फसल काटने के लिए अन्य शहरों से सैकड़ो की तादाद में मजदूर आ रहे हैं। जिनकी भीड़ बीना रेलवे स्टेशन के पास देखी जा सकती है जिसमें मजदूर महिला पुरुषों के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं। मजदूरों की जान जोखिम में डालकर उन्हें फसल काटने के लिए अन्य जगह ट्रैक्टर ट्रॉली से ले जाया जा रहा है। असुरक्षित तरीके से बैठे मजदूरों के साथ बड़ा हादसा हो सकता है।