श्री भैरव बाबा गौधाम का भव्य उद्घाटन संपन्न
गौसेवा और पशु संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल
थलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल। ग्राम रिक्साल, पट्टी चौथान, थलीसैंण में श्री भैरव बाबा गौधाम का भव्य उद्घाटन समारोह श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। गौधाम का उद्घाटन माननीय पं. राजेंद्र सिंह अंथवाल जी, राज्य मंत्री एवं अध्यक्ष, गौ सेवा आयोग, उत्तराखंड द्वारा विधिवत रूप से किया गया।
उद्घाटन अवसर पर मुख्य अथिति राज्यमंत्री प.डॉ.राजेन्द्र अन्थवाल ने गौसेवा एवं पशु संरक्षण के महत्व पर चर्चा करते हुए गौधाम को क्षेत्र में निराश्रित एवं असहाय गौवंश के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की पहल से गौसेवा के साथ-साथ समाज में सेवा एवं संरक्षण की भावना को भी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई।
समारोह में विशिष्ट अथिति उपजिलाधिकारी, थलीसैंण कृष्णा त्रिपाठी व जिला पंचायत सदस्य अंजलि जोशी , समाजसेवी प्रताप सिंह बसनाल जी श्रीमती वीरा देवी जी, अध्यक्ष नगर पंचायत थलीसैंण तथा नगर पंचायत थलीसैंण के अधिशासी अधिकारी दीपक प्रताप ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सहभागिता की।
इसके अलावा कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गौसेवकों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता कर श्री भैरव बाबा गौधाम की इस पहल के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
भारतभूमि ट्रस्ट के चेयरमैन सुरेन्द्र चौहान ने बताया कि भारत भूमि ट्रस्ट द्वारा संचालित इस पहल का उद्देश्य गौवंश को संरक्षण एवं सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराना है। गौधाम को भविष्य में और अधिक विकसित करते हुए अधिक संख्या में गौवंश के संरक्षण की योजना है।
इस अवसर पर भारत भूमि ट्रस्ट की ओर से सभी सम्मानित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, गौसेवकों एवं सहयोगियों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।
ग्राम रिक्साल, पट्टी चौथान, थलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड
“गौसेवा केवल सेवा नहीं, हमारी संस्कृति और जिम्मेदारी है।”