जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पाण्डेय ने गुरुवार को रतनपुर स्थित बालिका गृह एवं पोखरिया स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने बच्चों के आवासन, भोजन, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं देखभाल से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से संस्थानों के संचालन एवं बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों के समुचित संरक्षण, देखभाल एवं सर्वांगीण हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुरक्षित, स्वच्छ एवं अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
IPRD Bihar
#begusarai