जिला नियोजनालय, बेगूसराय द्वारा ‘दिव्यांगजनों के लिए नियोजन सहायता स्कीम’ के तहत दिव्यांगजनों के लिए व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर एवं जॉब कैम्प का आयोजन किया गया।
जिला नियोजन पदाधिकारी सुश्री अंकिता की अध्यक्षता में आयोजित कैम्प में नियोजक संस्था ‘Youth for Jobs’ द्वारा अभ्यर्थियों को रोजगार संबंधी जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया गया। कैम्प में 48 अभ्यर्थियों ने बायोडाटा जमा किया, जिनमें से 34 को अगले चरण की चयन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।
शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनकी योग्यता एवं क्षमता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ उचित मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।
IPRD Bihar
Youth, Employment & Skill Development Dept., GoB @YESDBihar
#begusarai