कोल: अनवरपुर में पहली मंजिल से गिरकर घायल हुए राजमिस्त्री की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jan 30, 2025 अनवरपुर में पहली मंजिल से गिरकर घायल हुए राजमिस्त्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। 50 वर्षीय राजपाल राज मिस्त्री का काम किया करते थे। राजपाल बीते दिनों निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। जल्दबाजी के चक्कर में राजपाल पहली मंजिल से पत्थर लेकर नीचे गिर पड़े जिसके चलते वहां घायल हुए थे। घायल का इलाज JN मेडिकल में चल रहा था जहां इलाज के दौरान बुधवार शाम मौत हो गई।