रविवार को सवालखेड़ा के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने एक बाइक में टक्कर मार दी हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए जिसमें बाइक चालक को गंभीर चोट आई है मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों का अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।