रामगढ़ शेखावटी: गरंडवा गांव में पटाखों से आग लगने से फैली सनसनी फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पाया आग पर काबू
सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी के गरंडवा गांव में शनिवार देर रात पटाखों से आग लगने के कारण सनसनी फैल गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में आग ने काफी सारे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलने पर रामगढ़ शेखावाटी से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।