कायमगंज: कायमगंज तहसील क्षेत्र के भतासा सर्किल में तैनात कानूनगो को रिश्वत लेने के आरोप में किया गया निलंबित
कायमगंज तहसील क्षेत्र के भतासा सर्किल में तैनात कानूनगो विजयपाल सिंह को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया गया। कानूनगो का रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने यह त्वरित कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसडीएम अतुल कुमार ने जानकारी दी।