महेंद्र सागर: टीकमगढ़ में तालाब किनारे मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव: पुलिस मामले की जांच में जुटी
जानकारी के मुताबिक हम आपको बता दें कि टीकमगढ़ शहर के महेंद्र सागर तालाब किनारे गुरुवार को एक व्यक्ति का शब मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शब को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अज्जू रैकवार उमर 40 वर्ष निवासी पुरानी टेहरी के रूप में हुई है स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक लंबे समय से बीमार चल रहा था।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शब को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
वहीं कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है