कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने आज एसडीएम, तहसील, जनपद पंचायत एवं नगर पालिका कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण, अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण, कार्यालयों में साफ-सफाई एवं अनुशासन बनाए रखने तथा नागरिकों को शासकीय सेवाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।