मुंबई -
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो साझा किया है, जिसमें वह प्राइवेट जेट के अंदर बेटी सारा तेंदुलकर के साथ क्रिकेट का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "Altitude jo bhi ho, attitude change nahi hona chahiye."
करीब 31 सेकंड के वीडियो में सचिन हाथ में बल्ला लेकर शॉट खेलने का अंदाज दिखाते नजर आते हैं, जबकि सारा तेंदुलकर लाल गेंद के साथ उनकी गेंदबाज की भूमिका निभाती दिखाई देती हैं। वीडियो के अंत में सारा हंसते हुए ताली बजाती नजर आती हैं।
सोशल मीडिया पर इस हल्के-फुल्के पारिवारिक वीडियो को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। कई यूजर्स ने इसे "हाई एल्टीट्यूड क्रिकेट" बताते हुए मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है।
Ladpura, Kota | Jun 12, 2026