शाहजहांपुर: कांट में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक गंभीर, हादसे के बाद मेडिकल कॉलेज में हुआ हंगामा
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में चंदन पुत्र महेंद्र निवासी मुतिहासा और चांद बाबू पुत्र सैद अली निवासी उमराह समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने चांद बाबू को बरेली रेफर किया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं चंदन की भी उपचार के दौरान मौत हो गई