पटना ग्रामीण: पटना में मशहूर खान सर ने दी दूसरी रिसेप्शन पार्टी, केवल छात्राओं को मिली एंट्री
पटना के मशहूर शिक्षक खान सर ने अपनी शादी की दूसरी रिसेप्शन पार्टी शुक्रवार की शाम 5 बजे पटना के इमारत अंजुमन इस्लामिया हॉल में आयोजित की। यह कार्यक्रम खास तौर पर छात्राओं के लिए रखा गया था। इस आयोजन में 20 हजार छात्राएं शामिल हुईं। खान सर ने खुद फूल बरसाकर छात्राओं का स्वागत किया और पूरे इवेंट का प्रबंधन संभाला,ताकि किसी को कोई असुविधा न हो।