पटना ग्रामीण: पटना पश्चिमी: 477 लीटर अवैध शराब बरामद, नगर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
गुरुवार को वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पटना पश्चिमी नगर पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी किया गया। जिस क्रम में रुपसपुर थानांतर्गत 02 वाहनों से कुल 477 लीटर अवैध विदेशी शराब को बरामद करते हुए विधिवत जब्त किया गया है। इस संबंध में शुक्रवार की शाम 4 बजे पटना पश्चिमी के नगर पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने दी।