पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन से 3 मोबाइल और एक सोने की लॉकेट के साथ 4 चोर गिरफ्तार, पटना रेल SP अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने दी जानकारी
पटना रेल पुलिस ने पटना जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक के पश्चिमी छोड़ से विशेष चेकिंग अभियान के तहत संदेह के आधार पर 4 मोबाईल चोर को चोरी की 03 स्क्रीन टच मोबाईल तथा एक सोने का लॉकेट के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी पटना रेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने शुक्रवार की दोपहर 3 बजे दी है।