बड़ौत: कोताना में मजदूरी कर रहे सोनू और अफसर को घेरकर सरियों व लाठियों से बुरी तरह पीटा, हाथ-पैर की हड्डियां टूटी
Baraut, Bagpat | Mar 9, 2026 शनिवार को बड़ौत तहसील के ग्राम कोताना में खेत में मजदूरी कर रहे सोनू और अफसर को घेरकर सरियों, लाठियों और हथियारों से बुरी तरह पीटा। इस हमले में सोनू के दोनों हाथों की हड्डियां कई जगह से टूट गईं, जबकि अफसर का पैर टूट गया है। दोनों पीड़ित परिवार दहशत के साए में जी रहे हैं। पीड़ित सोनू का आपबीती बताते हुए वीडियो रविवार रात करीब 9 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल है।