घाटोल: टिंबागामड़ी दावोड पाड़ा में 20 मकान एक हेड पंप पर निर्भर, दो माह से टूटी चेन, जुगाड़ से निकाल रहे
घाटोल उपखण्ड के अंतर्गत बड़लिया ग्राम पंचायत के टिंबागामड़ी के दावोड़ पाड़ा बस्ती मे एक हेडपंप कि चेन 2 माह से टूटी पड़ी हुई हे। ऐसे मे लोग दो माह से जुगाड़ कर जिस जगह चेन टूटी हे दूसरे भाग मे लोहे कि कोस या फिर हाबल फंसा कर चेन सहित पाईपो को उठाने पर पानी निकालने केलिए जतन करते हे। शुक्रवार दोपहर 12 बजे पब्लिक एप कि पड़ताल पर उक्त समस्या सामने आयी।