दूनी: दूनी में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन माफिया की मनमानी से क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानी
Duni, Tonk | Apr 13, 2026 पुलिस को खरी-खोटी सुना कार्रवाई की मांग दूनी. टोंक. अवैध बजरी खनन एवं परिवहन माफिया की मनमानी से क्षेत्रवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। रविवार की रात बंथली जाने वाले के पुराने मार्ग पर अवैध बजरी परिवहन को जा रहे 15-16 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालकों में पुलिस का सामना होते ही अफरा-तफरी मच गई।