अशोकनगर जिले के ग्राम माधौगढ़ चक में बुधवार को दोपहर 3 बजे मध्य भारत प्रांत के घुमंतू कार्य द्वारा मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में घुमंतू समाज की करीब 90 महिलाओं ने भाग लिया। सम्मेलन में प्रांत घुमंतू कार्य प्रमुख रितु उदयवाल और विदिशा जिला प्रमुख शालिनी अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद रहीं।