खलीलाबाद: लखनऊ में अधिवक्ताओं के चेंबर उजाड़ने और लाठीचार्ज से नाराज अधिवक्ताओं ने CM के नाम ज्ञापन DM को सौंपा
लखनऊ में अधिवक्ताओं के चेंबर जेसीबी से उजाड़ने में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज होने से नाराज संत कबीर नगर जनपद में जनपद बार एसोसिएशन व सिविल बार एसोसिएशन के संयुक्त अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सोमवार की दोपहर 12:00 बजे सौंपा। अधिवक्ता सत्यव्रत तिवारी ने कहा कि संबंधित अधिकारी व पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन।