रेवाड़ी में इस मानसून सीजन के दौरान सांप काटने के 75 मामले सामने आए हैं, जिनमें अकेले अगस्त में 26 मामले दर्ज किए गए। नागरिक अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. भंवर सिंह के मुताबिक समय पर इलाज मिलने से सभी मरीज सुरक्षित हैं। उन्होंने सर्पदंश की स्थिति में घरेलू उपचार के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचने की सलाह दी है।
#RewariNews #SnakeBite #RewariHospital #HaryanaNews #GroundZeroNews