संग्रामपुर: मायागंज में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 27 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा
सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल मुंगेर जिले के संग्रामपुर निवासी सुबोध झा का 27 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार की भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए करीब आधे घंटे तक अस्पताल में हंगामा किया। परिजनों के अनुसार, विक्रम शनिवार देर रात दूध लाने के लिए घर से निकला था।